Aligarh News: डीआईजी-एसएसपी ने बाजारों में किया पैदल गश्त
अलीगढ़, अक्टूबर 11 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डीआईजी प्रभाकर चौधरी व एसएसपी नीरज जादौन ने रविवार को पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त किया। दोनों अधिकारियों ने सेंटर प्वॉइंट से मैरिस रोड चौराहा, किशनपुर तिराहा, रामबाग चुंगी होते हुए क्वार्सी चौराहे तक प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों और लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। महिला पुलिस टीम ने बाजार में महिलाओं से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। डीआईजी और एसएसपी ने सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए कि मुख्य मार्गों, चौराहों और बाजारों में लगातार भ्रमणशील रहकर पैदल गश्त करें और संदिग्धों पर नजर रखें। यह भी पढ़ें- Orai News: एसपी ने कुठौंद में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.