अलीगढ़, अक्टूबर 21 -- Aligarh News: अलीगढ़। नवरात्रि के अवसर पर अचलताल स्थित चिंता हरण देवी मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नवरात्रि के अंतिम दिन भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। मंदिर की सेवादार शैलजा शर्मा द्वारा शुभ नवरात्रि डांडिया का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4 बजे माता के भजनों से हुआ। इसके पश्चात शाम 6 बजे से आकर्षक डांडिया कार्यक्रम हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में माताएं, बहनें और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। अंत में शाम 7 बजे से प्रसादी का वितरण किया गया।आयोजन समिति से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है। इसका उद्देश्य भक्ति के साथ भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी ला...