अलीगढ़, सितम्बर 17 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद देहलीगेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में ठेकेदार ने घर में घुसकर महिला से मारपीट कर दी। रुपए के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।एक मोहल्ला निवासी महिला का पति ठेकेदार के साथ फैक्ट्री में काम करता था। आरोप है कि उस पर मजदूरी के 60 हजार रुपए है। रुपए न देने पर पति ने वहां से काम छोड़ दिया। मंगलवार की रात आरोपी ठेकेदार अपने साथियों के साथ घर पर आ गया। गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर छेड़छाड़ तक कर दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दानिश गाजी समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...