अलीगढ़, जुलाई 5 -- Aligarh News: n दो जुलाई को ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में बालक वंश की हुई थी मौत n उग्र भीड़ ने चंडौस-पिसावा मार्ग पर शव रखकर किया था चार घंटे तक हंगामा चंडौस, संवाददाता। थाना चंडौस क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद हुई आगजनी, चक्काजाम और पुलिस से अभद्रता के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 11 नामजद और करीब 100 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और लोक शांति भंग करने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में शनिवार को पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

हादसे का कारण उपनिरीक्षक अजय सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, दो जुलाई को खैर अड्डे के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में 11 वर्षीय वंश प्रताप की मौत हो गई थी। इसके बाद उग्र भीड़ ने चंडौस-पिसावा मार...