Aligarh News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, मचा कोहराम
अलीगढ़, सितम्बर 30 -- Aligarh News: अकराबाद, संवाददाता। क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी एक 24 वर्षीय युवक ने सोमवार शाम हाथरस जनपद के सासनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर बाइक व मोबाइल छोड़कर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, गांव कीरतपुर निवासी संदीप (24 वर्ष) पुत्र संजीव पनेठी स्थित जियो पेट्रोल पंप से विभिन्न मोबाइल टावरों में डीजल सप्लाई का काम करता था। सोमवार शाम करीब छह बजे वह हाथरस क्षेत्र में टावरों पर डीजल आपूर्ति कर अपनी बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान सासनी थाना क्षेत्र स्थित गांव गोहाना के समीप रेलवे ट्रैक पर उसने अपनी बाइक और मोबाइल किनारे छोड़ा तथा सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.