अलीगढ़, जुलाई 25 -- Aligarh News: n 2 दिन में ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो डीएम कार्यालय का महिलाएं करेंगी घेराव दादाें, संवाददाता। क्षेत्र के गांव गहतौली गंग में पिछले 15 दिनों से मुख्य बिजली का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इसके कारण पूरा गांव भीषण गर्मी में अंधेरे में रहने को मजबूर है। विद्युत संकट की वजह से स्कूली बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पूरी तरह ठप हो गई है।ग्रामीणों का कहना है कि रात में घने अंधेरे के कारण गांव में चोरी की घटनाओं का खतरा भी काफी बढ़ गया है। बार-बार शिकायत के बाद भी जब बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने फुंके हुए ट्रांसफार्मर के नीचे एकत्र होकर विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो वे उग्र आंदो...