अलीगढ़, अक्टूबर 9 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद गांधीपार्क थाना क्षेत्र में टेंपो में सवार महिला का शातिरों ने जेवरों से भरा बैग पार कर दिया। वह ससुराल से मायके भोपतपुर गडराना जा रही थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।हयातपुर बझेड़ा निवासी सोनी पत्नी दीपक बुधवार को एटा चुंगी से अपने मायके भोपतपुर गडराना जाने के लिए टेंपो में बैठी थी। इसी बीच किसी शातिर ने उसके बैग में रखे पर्स को पार कर दिया। कुछ दूरी पर जाकर सोनू ने बैग देखा तो पर्स गायब था। पर्स में मंगलसूत्र,दो अंगूठी,तीन हजार रुपए की नगदी समेत अन्य सामान रखा था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...