अलीगढ़, अगस्त 28 -- Aligarh News: n रात में मुख्य सड़क पर घूम रहा था विशालकाय मगरमच्छ n मगरमच्छ की निगरानी कर रहे ग्रामीण व देखने के लिए जुटी भीड़ यह भी पढ़ें- Bijnor News: तालाब में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू घटनास्थल पर हड़कंप ​बरला, संवाददाता। बरला थाना क्षेत्र के गांव टिकटा में बुधवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पास के तालाब से एक विशालकाय मगरमच्छ निकलकर सीधे अलीगढ़-छर्रा मुख्य मार्ग पर आ गया। ​रात के समय मुख्य मार्ग पर रेंगते मगरमच्छ को देखकर राहगीरों के हाथ-पांव फूल गए। अचानक सड़क पर आए इस भारी-भरकम जलीय जीव के कारण कुछ समय के लिए आवाजाही ठप हो गई और राहगीरों ने दूर से ही इसकी वीडियो व फोटो बनानी शुरू कर दी।ग्रामीणों की चिंता ​स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस मगरमच्छ को काफी समय से गांव के पोखर में देखा ...