अलीगढ़, सितम्बर 23 -- Aligarh News: n विरोध करने पर पूरे परिवार को जमीन में गाड़ने की दी धमकी जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की बैनामा शुदा जमीन पर फर्जी तरीके से बैंक ऋण निकालने और विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी अलीगढ़ से न्याय की गुहार लगाई है।टप्पल के पल्लेदारपाड़ा निवासी 62 वर्षीय रुखमा देवी ने 2011 में नूरपुर में जमीन खरीदी थी, जिसका दाखिल-खारिज मार्च 2023 में हुआ। मई 2023 में जब वे केसीसी लोन के लिए केनरा बैंक पहुंचीं, तो पता चला कि मिलक निवासी संजय पुत्र वेदराम उनकी जमीन पर पहले ही Rs.1,09,807 का ऋण ले चुकाहै कि कर्ज चुकाने का दबाव बनाने पर आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बैंक कर्मचारियों पर भी मिलीभगत ...