अलीगढ़, नवम्बर 2 -- Aligarh News: जट्टारी, संवाददाता। आगामी त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत टप्पल थाना पुलिस ने मोहल्ला पल्लेदारपाड़ा में दबिश देकर अवैध रूप से पटाखे बना रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अधबने पटाखे, बारूदी बत्ती और लगभग 3.850 किलोग्राम विस्फोटक काला पाउडर बरामद किया गया है। शनिवार देर रात उपनिरीक्षक दीपक कुमार अपनी टीम मुख्य आरक्षी विपिन कुमार, आरक्षी शुभम सिद्धू और प्रिंस चौधरी के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। लालपुर मोड़ के पास मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि पल्लेदारपाड़ा मोहल्ले में एक व्यक्ति घर के बाहर कट्टों में अवैध पटाखे और निर्माण सामग्री लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को ...