Aligarh News: जैन महिला प्रकोष्ठ का दीपावली उत्सव, हाऊजी-डांडिया ने बांधा समां
अलीगढ़, अक्टूबर 15 -- Aligarh News: अलीगढ़। दिगम्बर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ ने बुधवार को खिरनी गेट स्थित पार्श्व भवन में दीपावली पूर्व उत्सव हर्षोल्लास से मनाया। खुशियों और उमंग भरे माहौल में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्सव में हाऊजी, मनोरंजक प्रतियोगिताएं और डांडिया मुख्य आकर्षण रहे। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया कर समां बांध दिया। अध्यक्षता कर रहीं रजनी जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं और भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को दीपक और केसर उपहार में दिए गए। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- Dumka News: ओपन डांडिया नाइट का भव्य आयोजन, शहरवासी गरबा-डांडिया के रंग में सराबोर मंत्री नीरजा जैन ने सभी प्रतिभागियों और सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.