अलीगढ़, सितम्बर 19 -- Aligarh News: n राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर ने दिया समाधान का आश्वासन जट्टारी, संवाददाता। जैदपुरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 25 गांवों के ग्रामीणों ने क्षेत्र में गहराए बिजली संकट को लेकर राजस्व राज्यमंत्री व खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर से मुलाकात की। ग्रामीणों ने अत्यधिक लोड और लगातार हो रही अघोषित कटौती की समस्या उठाते हुए जैदपुरा बिजलीघर को मढूआ विद्युत उपकेंद्र से जोड़ने की मांग रखी।ग्रामीणों के अनुसार, घांघौली, गोरौला और उटवारा समेत दर्जनों गांवों में ओवरलोडिंग के कारण बिजली आपूर्ति ठप रहती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर ने मुख्य अभियंता (विद्युत विभाग, अलीगढ़) को पत्र लिख इस तकनीकी बदलाव का परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामी...