Aligarh News: जेल से छूटे गैंगस्टर ने ससुराल न जाने पर की पत्नी की हत्या
अलीगढ़, जुलाई 7 -- Aligarh News: जवां (अलीगढ़), संवाददाता। देशभर में कमजोर होती जा रही रिश्तों की डोर की कहानियों के बीच जवां क्षेत्र के गांव रफीपुर सिया में एक और दिल दहलाने वाली घटना हो गई। यहां ससुराल जाने से मना करने पर क्रूर पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। शव को उसके मायके के पास एक खेत में फेंककर फरार हो गया। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव को देखा, तब जाकर घटना का पता चला। आरोपी अपराधी किस्म का है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। 12 दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया है। पुलिश उसकी तलाश में जुटी है। गांव रफीपुर सिया बेगमाबाद निवासी 35 वर्षीय रूपवती पुत्री राजवीर सिंह की शादी करीब 18 साल पूर्व संभल जिले के बबराला क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र भगवान सिंह के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें- ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.