अलीगढ़, अक्टूबर 22 -- Aligarh News: अलीगढ़। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. शहना अली के पहले उपन्यास 'द व्हाइट कोट्स वेट' का विमोचन एएमयू स्टाफ क्लब में आयोजित समारोह में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए फारसी की प्रख्यात विद्वान प्रो. नाहिद अजरमी दुख्त सफवी ने उपन्यास की भावनात्मक प्रामाणिकता और साहित्यिक उत्कृष्टता की सराहना की। मुख्य अतिथि प्रो. ए. आर. किदवई ने डॉ. अली की संवेदनशीलता और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि उपन्यास के विषय चिकित्सा जगत से आगे बढ़कर सार्वभौमिक मानवीय अनुभवों से जुड़ते हैं। सर सैयद अकादमी के निदेशक और सम्मानित अतिथि प्रो. शाफे किदवई ने उपन्यास की साहित्यिक विशेषताओं तथा चिकित्सा पेशे की भावनात्मक वास्तविकताओं को रचनात्मक कथा के माध्यम से प्रस्...