अलीगढ़, नवम्बर 3 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के नगला कलार में जुआ खेल रहे आरोपी को रोकने पर यूपी-112 पर तैनात पीआरवी जवान के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि उसकी वर्दी फाड़ दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना रविवार की है। यूपी-112 की पीआरवी 9442 पर तैनात चालक सिपाही ललित साथी होमगार्ड के साथ एक सूचना पर नगला कलार गए थे। वहां कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पीआरवी कर्मियों ने पूछा कि क्या कर रहे हो, तो राकेश पुत्र सुरेश चंद ने कहा - जुआ खेल रहे हैं, तो क्या पुलिस रुकवा लेगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बिठूर में पीआरवी सिपाही पर हमला कर फाड़ी वर्दी इतना कहकर उसने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी, जिससे वर्दी फट गई और कान व बाएं हाथ की उंगली में चोट आ गई। आ...