अलीगढ़, जुलाई 15 -- Aligarh News: मृतका पिंकी का फ़ाइल फोटो विलाप करते परिजन ​बरला। थाना बरला क्षेत्र के मुढेल गांव में एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती का शव उसके जीजा के घर छत के कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

मृतका की पहचान मृतका की पहचान हाथरस जिले के थाना सिकन्दरा राऊ अंतर्गत सिंहपुर गांव निवासी 20 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पिंकी पिछले एक माह से अपने जीजा मुनेश के घर रह रही थी। मृतका के पिता के अनुसार, मुनेश ने उनसे यह कहकर पिंकी को अपने साथ मुढेल बुलाया था कि घर पर लेंटर पड़ना है, जिसमें उसे काम में मदद मिल जाएगी।

विवाद और तनाव बन...