अलीगढ़, जुलाई 28 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा नेता भूपेंद्र वार्ष्णेय ने अलीगढ़ के व्यापारियों को जीएसटी विभाग से आ रही समस्याओं के निदान के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन को पत्र भेजा है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने पत्र में लिखा है कि अलीगढ़ का ताला एवं हार्डवेयर उद्योग, पीतल उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण (जैसे दाल एवं ऑयल मिल) व खुदरा व्यापार शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। हालांकि, हाल के दिनों में जीएसटी प्रणाली की कुछ तकनीकी और प्रशासनिक जटिलताओं के कारण व्यापारियों को भारी मानसिक व आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सप्लायर (विक्रेता) द्वारा समय पर रिटर्न दाखिल न करने या तकनीकी गलती के कारण जीएसटीआर टूबी और जीएसटीआर थ्रीबी में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का अंतर आ जा...