अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीएमओ कार्यालय में आयोजित जीआरसी की बैठक में कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं उठाते हुए अधिकारियों के समक्ष मांग रखीं। कई मांगों पर सहमति बन गई। बैठक की अध्यक्षता एसीएमओ डॉ. एसके जैन ने की। इसमें संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ, एएनएम, एनएचएम, संविदा कर्मचारी और नर्सिंग स्टाफ संगठनों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न समस्याएं उठाईं। प्रतिनिधियों ने बताया कि बिजौली की स्टाफ नर्स को मार्च से मई तक मानदेय नहीं मिला है। एमओआईसी से वार्ता के बाद पत्रावली प्रस्तुत करने को कहा गया। टीबी विभाग के फील्ड स्टाफ के पेट्रोल मानदेय में समायोजन की मांग पर असहमति जताई गई। वहीं, नर्स अनामिका जैन ने ड्यूटी के बदले प्रतिकर अवकाश की मांग रखी, जिस पर सहमति बनी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: आज सीएमओ कार्यालय में होगी ज...