अलीगढ़, जुलाई 17 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मलखान सिंह जिला अस्पताल में फार्मासिस्टों के अचानक किए गए पटल परिवर्तन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सात जुलाई को प्रभारी अधिकारी की ओर से जारी पत्र पर गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने मुहर लगा दी। इसके बाद विभिन्न विभागों में तैनात फार्मासिस्टों के स्थानांतरण के आदेश लागू कर दिए गए। आदेश के अनुसार स्टोर से लोकेश शास्त्री को डिस्पेंसरी भेजा गया है। प्लास्टर विभाग से सुरजीत को एआरबी, ब्लड बैंक से मोहित चौहान को डिस्पेंसरी, इमरजेंसी से रविंद्र शर्मा को एआरबी व डिस्पेंसरी से नीरज को इमरजेंसी में तैनात किया गया है। वहीं, चीफ फार्मासिस्ट को स्टोर से हटाकर सब स्टोर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- Champawat News: लोहाघाट संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया लंबे समय तक ब्लड बैं...