अलीगढ़, जुलाई 22 -- Aligarh News: n गंभीर हालत में पीड़िता को सीएचसी से जेएन मेडिकल कॉलेज किया रेफर n पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना का विवरण ​बरला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बलदेव में पारिवारिक विवाद और छेड़खानी से आहत होकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में पीड़िता को अतरौली सीएचसी से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

पुलिस की कार्रवाई पीड़िता के पति दीपक सिंह के अनुसार, 17 जुलाई की रात उनके भाई हरेंद्र सिंह ने उनकी पत्नी छाया के साथ बदतमीजी की। सूचना पर आई डायल 112 पुलिस दोनों पक्षों को थाने आने की बात कहकर चली गई। आरोप है कि 18 जुलाई की सुबह आरोपी ने दोबारा...