अलीगढ़, अगस्त 25 -- Aligarh News: अलीगढ़। आरएएफ की 104 बटालियन व सीआरपीएफ कैंपस में मंगलवार को स्तनपान को बढ़ावा देने और मलेरिया-डेंगू की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिशु के लिए मां के दूध के महत्व की जानकारी दी गई। जन्म के बाद शीघ्र स्तनपान शुरू करने और छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध देने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने और मच्छरदानी के प्रयोग पर जोर दिया गया। बुखार आने पर तत्काल जांच और उपचार कराने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा, सुरेश सिंह भदौरिया, ऋषि कुमार सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...