अलीगढ़, अक्टूबर 15 -- Aligarh News: अलीगढ़। छर्रा थाना क्षेत्र के गांव पिहावली निवासी हेमराज (25) पुत्र रमेश पांच दिन पहले छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। गुरुवार को उपचार के दौरान हेमराज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...