Aligarh News: चौकी प्रभारी ने बचाई सड़क हादसे में घायल की जान
अलीगढ़, सितम्बर 10 -- Aligarh News: जट्टारी, संवाददाता। पुलिस की वर्दी केवल कानून व्यवस्था का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता की रक्षा का भी प्रतीक है। जट्टारी चौकी प्रभारी मृणाल गुप्ता ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की जान बचाकर संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की है।एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार युवक सड़क किनारे लावारिस हालत में लहूलुहान पड़ा था। सरकारी कार्य से लौट रहे चौकी प्रभारी मृणाल गुप्ता की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, उन्होंने बिना पल गंवाए अपनी निजी गाड़ी रोकी। उन्होंने घायल को खुद वाहन में बैठाया और तुरंत सीएचसी टप्पल पहुंचाया।चिकित्सकों के अनुसार, समय पर इलाज न मिलने से युवक की जान जा सकती थी। परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस अधिकारी की इस तत्परता और दरियादिली की जमकर प्रशंसा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.