अलीगढ़, अगस्त 10 -- Aligarh News: अलीगढ़। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। आरपीएफ के अनुसार, शनिवार रात अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के दिल्ली छोर पर सीएंडडब्ल्यू कार्यालय के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 10:15 बजे पापड़ी के पेड़ के नीचे संदिग्ध हालत में मिले युवक को पकड़कर तलाशी ली गई। उसकी पहचान जीवनगढ़ निवासी नदीम के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों मोबाइल उसने शनिवार की सुबह गाजियाबाद की ओर जा रही ट्रेन में यात्रियों से चोरी किए थे। वह ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल और सामान चोरी कर उन्हें बेचने का काम करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...