अलीगढ़, सितम्बर 21 -- Aligarh News: अलीगढ़। बन्नादेवी पुलिस ने चूहरपुर से चोरी की बाइक समेत दो भाइयों को दबोच लिया। दोनों के पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई है। सोमवार को पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मुखविर द्वारा सूचना मिली कि चोरी की बाइक को दो युवक बेचने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी और दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सोनू और प्रदीप उर्फ निक्की निवासी चूहरपुर के रूप में दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...