अलीगढ़, जुलाई 27 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता आगामी श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित स्वच्छ एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम द्वारा निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग एवं विभिन्न सेक्टरों का स्थलीय निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने निर्धारित मार्गों पर सफाई व्यवस्था, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, अस्थायी अतिक्रमण, खुले मैनहोल, कूड़ा उठान, मोबाइल शौचालय, शिविर स्थलों एवं प्रमुख मंदिरों के आसपास की व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश अफसरों को दिए。 यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कांवड़ शिविरों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगीनगर निगम कांवड़ की व्यवस्था नगर निगम कांवड़ की व्यवस्था चार सेक्टर में बांटकर करेगा। चार सेक्टर में एक सुपर नोडल अफसर व 35 अधिकारी एवं कर्मचारी...