अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: खैर, संवाददाता। कस्बा खैर में रविवार की दोपहरको अलीगढ़ पलवल रोड पर नारायणपुर गांव के पासएक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, रविवार 30 अगस्त को दोपहर करीब 4 बजे बॉबी चौधरी पुत्र बच्चू सिंह निवासी गांव नगला श्योरान, थाना खैर, अपनी कार संख्या एचआर 29 BJ 7063 से कस्बा खैर से अपने घर जा रहे थे। कार में दो लोग सवार थे। बताया गया कि कार सीएनजी से चलने वाली थी। रास्ते में कार में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिर गई। कार में सवार दोनों लोग खतरे को भांपते हुए समय रहते व...