अलीगढ़, अगस्त 20 -- Aligarh News: ​गोंडा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव ढौंडा स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षा की तस्वीर बदलने वाली एक सराहनीय पहल देखने को मिली है जिसमें विद्यालय को स्मार्ट और आधुनिक बनाने में राहुल कांकरान (प्र.प्रधानाध्यापक), विपिन चौधरी (प्रधानाध्यापक) मुख्य भूमिका में रहे तथा विनोद कुमार (प्रधानाध्यापक), अजय मुखिया जी सहित अन्य स्कूल में तैनात शिक्षकों ने आपसी सहयोग से धनराशि एकत्रित कर विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया है।

नवीनतम शैक्षणिक उपकरणों की शुरुआत मंगलवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान स्कूल में स्थापित नई स्मार्ट क्लास और आधुनिक उपकरणों का लोकार्पण किया गया। समारोह की अध्यक्षता शिवचरण शर्मा ने की, जबकि संचालन मास्टर विपिन कुमार और अजय कुमार ने संयुक्त रूप से बखूबी निभाया। कार्यक्रम के मुख्य अति...