अलीगढ़, जुलाई 29 -- Aligarh News: n चंडौस में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई n कई अन्य अस्पतालों को किया नोटिस जारीचंडौस, संवाददाता। कस्बा चंडौस में मंगलवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने निजी चिकित्सा संस्थानों पर छापेमारी कर जांच की। इस दौरान मां वैष्णो हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर, शारदा हॉस्पिटल तथा लाइफ स्कैन हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर का निरीक्षण किया गया।जांच के दौरान लाइफ स्कैन हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर के अल्ट्रासाउंड कक्ष में आवश्यक अभिलेखों में अनियमितता पाए जाने पर उसे मौके पर ही सील कर दिया गया। वहीं मां वैष्णो हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर तथा शारदा हॉस्पिटल के संचालकों को संबंधित चिकित्सकों के दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक अभिलेख तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए गए। यह भी पढ़े...