अलीगढ़, जुलाई 22 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर से लाखों के जेवर लेकर किशोरी प्रेमी संग फरार हो गई। प्रेमी घर के पास ही कपड़ों की फैरी लगाता था। मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी के घर के पास ही एक युवक कपड़ों की फैरी लगाता था। इसी बीच किशोरी की उससे मुलाकात हो गई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो प्रेम संबंध हो गए। सोमवार को किशोरी घर पर अकेली थी। मां किसी काम से बाजार गई थी। तभी किशोरी घर से जेवरात और 20 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: प्रेमी संग नकदी-जेवर लेकर युवती लापता मां घर लौटी तो बेटी घर पर नहीं थी। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं लग सका। मां की तहरी...