Aligarh News: घर से टहलने निकले बुजुर्ग लापता
अलीगढ़, सितम्बर 28 -- Aligarh News: अलीगढ़। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के वेद नगर में घर से टहलने निकले बुजुर्ग लापता हो गए। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वेद नगर निवासी गिरंद सिंह (75) गुरुवार की सुबह घर से टहलने निकले थे। इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के इलाके व रिश्तेदारियों में तलाश किया,लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। बेटे प्रशांत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.