अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र के गंगा एन्क्लेव में मामूली विवाद के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। घर के सामने लगातार चक्कर लगाने से टोकने पर एक आरोपी ने युवक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। यूपी 81 होटल के बराबर वाली गली, गंगा एन्क्लेव निवासी आर्यन कुमार गौतम ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि उदय सिंह जैन स्कूल के पास रहने वाला कुशांक कश्यप पिछले कुछ दिनों से उनके घर के सामने चक्कर लगा रहा था। आर्यन ने उसे रोककर पूछा तो आरोपी ने गालीगलौज की। आरोप है कि शनिवार रात को आरोपी कुशांक कश्यप अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर बाइक से आया और आर्य...