अलीगढ़, जुलाई 14 -- Aligarh News: अतरौली। ग्रह कलेश के चलते एक विवाहिता ने आज दोपहर को अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग महिला को लेकर अतरौली सीएचसी लेकर आये जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजरानी 25 पत्नी विपिन कुमार निवासी गांव पेसरी थाना रामघाट ने घरेलु कलह के चलते आज 11 बजे करीब घर मे ही फासी लगा ली ,, पता चलते ही परिजन उसे आनन फानन मे सीएचसी अतरौली लेकर पहुंचे जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे मृतिका के मायके बालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। कालीचरण निवासी गांव मझौला थाना गंगीरी ने अपनी बेटी राजरानी की शादी 5 महीने पहले की विपिन के साथ की थी। बताते हैं कि शादी के बाद से ही कलेश शुरू हो गयी। परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर दी। सीएच...