अलीगढ़, जुलाई 31 -- Aligarh News: अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरु एजुकेशनल, स्पोर्ट्स एवं ट्रेनिंग एसोसिएशन रजि. द्वारा अलीगढ़ के विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन क्वार्सी बाईपास स्थित विनायका इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल में किया गया।समारोह का शुभारंभ संरक्षक पंकज शर्मा, हरिप्रसाद शर्मा, महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष रेनू चौधरी एवं विनायका स्कूल के प्रबंधक मनोज शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं गुरु गोरखनाथ के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को सर्वप्रथम संरक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने संबोधित किया और सभी को बताया कि इंडियन एजुकेशन एसोसिएशन द्वारा बच्चों में संस्कार और ज्ञान हेतु प्रत्येक सदस्य विद्यालय में 1 अगस्त से ज्ञान और संस्कार की पा...