Aligarh News: गिरवी मकान बेचकर बैंक को पहुंचाई 1.03 करोड़ की क्षति, दो लोगों पर केस
अलीगढ़, अक्टूबर 12 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में एचडीएफसी बैंक को धोखा देकर गिरवी रखी प्रॉपर्टी बेचने का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि दंपती ने 95 लाख का होम लोन लेकर 410 गज का मकान गिरवी रखा। फिर उसी का एक हिस्सा 65 लाख में बिना एनओसी के बेच दिया, जिससे बैंक को 1.03 करोड़ रुपये की वित्तीय क्षति हुई। मामले में एसएसपी के आदेश पर क्वार्सी थाने में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में बैंक के लखनऊ के विवेचना अधिकारी पवन सिंह (सीनियर मैनेजर) ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि एचडीएफसी बैंक लिमिटेड बैंकिंग अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत है और इसकी एक शाखा अलीगढ़ में भी है, जो विभिन्न प्रकार के लोन प्रदान करती है। नेहा गुप्ता व रजनीश वार्ष्णेय ने बैंक से 95 लाख रुपये का होम लोन लिया था। लोन के बदले उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.