अलीगढ़, जुलाई 31 -- Aligarh News: हरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नयाबास नरेंद्रगढ़ी में गुरुवार सुबह एक 32 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पप्पू के पुत्र राजू के रूप में हुई है। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले, तो उन्होंने अंबेडकर पार्क में पीपल के पेड़ से शव लटकता देखा। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। यह भी पढ़ें- Orai News: युवक ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, ताश खेलने को लेकर हुआ था विवाद मृतक के भाई काले ने बताया कि राजू चार भाइयों में सबसे बड़...