अलीगढ़, सितम्बर 25 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अनंत चतुर्दशी पर भक्तों ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश को नम आंखों से विदा किया। शुक्रवार को जगह-जगह से शोभायात्रा का आयोजन हुआ। खूब अबीर-गुलाल उड़ा। बप्पा के भजनों पर थिरकते हुए भक्त गंगा घाटों पर पहुंचे। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ विसर्जन किया गया। शहर में सबसे अनोखा विसर्जन श्री अखिलेश्वर महादेव मंदिर में देखने को मिला। समिति ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए विसर्जन के लिए विशेष प्रकार के ड्रम बनाए थे। प्राचीन गणेश मंदिर से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जो राजघाट पहुंची। सराफा बाजार से मराठा परिवार, व्यापारियों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: गणपति बप्पा की विदाई के साथ गणेश उत्सव का समापन महाराष्ट्र की परंपरा के तहत ...