अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता क्वार्सी रामघाट रोड व्यापार मंडल इकाई के पदाधिकारियों की रविवार को राधे-राधे स्वीट्स पर बैठक हुई। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि 13 सितंबर को रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। व्यापारी सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। क्वार्सी फ्लाई ओवर के नीचे सड़क पर अतिक्रमण के मुद्दे पर नगर आयुक्त से व्यापारी मिलेंगे।महामंत्री अनिल बघेल ने कहा कि निर्दोष व्यापारी का उत्पीड़न बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सितंबर मे आयोजित होने वाले विशाल व्यापारी सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह को लेकर व्यापारियों ने रणनीति तय की। यह भी पढ़ें- Mau News: स्वदेशी व्यापारी कुंभ को लेकर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रामघाट रोड व्या...