अलीगढ़, सितम्बर 20 -- Aligarh News: अलीगढ़। रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ फ्रेंड्स की ओर से रविवार को आयोजित दिल्ली एक दिवसीय भ्रमण का कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ हुआ। क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारों ने इस यात्रा के दौरान ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन स्थलों का भ्रमण कर यादगार पल बिताए। दिल्ली पहुंचकर सदस्यों ने अमृत उद्यान एवं आरोग्य धाम का भ्रमण किया। इसके बाद राष्ट्रपति भवन का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ फ्रेंड्स के अध्यक्ष मोहित गुप्ता, सचिव सिद्धार्थ बोथरा, चार्टर अध्य्क्ष विनीत शर्मा, प्रह्लाद अग्रवाल, अमित राठी, एमएम अग्रवाल, आकाश उपाध्याय, कपिल अग्रवाल, अमित राठी, राजीव शर्मा, अभिषेक, संदीप वार्ष्णेय, डॉ. वीपी सिंह, अधिवक्ता एमके सारस्वत शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...