Aligarh News: क्लीनिक के कर्मियों ने बुझाई ट्रांसफार्मर में लगी आग
अलीगढ़, अगस्त 31 -- Aligarh News: अलीगढ़। मानिक चौक पुलिया के निकट लगे ट्रांसफार्मर में सोमवार को अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर से धुआं निकलता देख पास ही हाईटेक पैथोलॉजी लैब के कर्मचारी बाहर निकल आए और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। बिजलीघर को भी सूचित कर दिया। क्लीनिक संचालक डॉ. भरत कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि क्लीनिक के कर्मचारी लवकुश और इकराम की तत्परता से आग जल्द ही बुझ गई। सही समय पर क्लीनिक में उपलब्ध अग्निशमन यंत्र का उपयोग किया गया। बिजली विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए और आवश्यक कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में सुरक्षा उपकरणों का तत्काल उपयोग कर दुर्घटनाओं का टाला जा सकता है। यह भी पढ़ें- Gaya News: मगध मेडिकल में पूर्वाभ्यास कर सिखाए आग से बचाव के तरीके
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.