Aligarh News: क्लब ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अलीगढ़, जुलाई 24 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करते हुए रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ आइकन द्वारा रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, खिरनी गेट पर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 51 छायादार व पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण वृक्ष, जिनमें नीम, पीपल, बरगद रोपित किए गए।सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य तरुण सक्सेना ने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन का स्रोत नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन, स्वास्थ्य, छाया और समृद्ध पर्यावरण की अमूल्य धरोहर हैं। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा एक स्वस्थ, स्वच्छ और सुरक्षित भारत की नींव है। रोटरी का सेवा मिशन तभी पूर्ण होगा जब प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.