अलीगढ़, सितम्बर 29 -- Aligarh News: अलीगढ़। कोल रजवाहे की जमीन पर बिना अनुमति पुलिया का निर्माण कराने के मामले में सिंचाई विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। रठगंवा गांव में चल रहे अवैध निर्माण को लेकर विभाग के जिलेदार ने मिर्जापुर सिया निवासी शमा परवीन को नोटिस जारी किया है। सात अक्टूबर को सिंचाई विभाग के सिविल लाइंस स्थित न्यायालय में पक्ष रखने के लिए कहा गया है। कोल रजवाहे पर बिना विभागीय अनुमति के पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत जिला प्रशासन के साथ सिंचाई विभाग में भी की गई थी। सिंचाई विभाग के मुताबिक, रजवाहे पर पुलिया निर्माण के लिए संबंधित लोगों की ओर से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन विभाग ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद कथित तौर पर रजवाहे की जमीन पर खोदाई कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। एक्सईएन राजेंद्र कुमार ने बताया कि ब...