अलीगढ़, अगस्त 25 -- Aligarh News: खैर। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में सोमवार को सिविल कोर्ट में तारीख पर पहुंचे दम्पत्ति के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। मारपीट में तीन वर्षीय बालक, युवती के पिता समेत कई लोग चोटिल हो गए। घटना के बाद युवती ने कोतवाली खैर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के पला जरारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी करीब चार वर्ष पूर्व जवां क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से दम्पत्ति के बीच विवाद चल रहा है, जिसके चलते मामला मुकदमेबाजी तक पहुंच गया। सोमवार को दोनों पक्षों की सिविल कोर्ट में तारीख थी।आरोप है कि तारीख के बाद युवक कोर्ट के गेट से बाहर निकल रहा था, तभी युवती ने उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी। बचाव में...