अलीगढ़, जुलाई 18 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के मैरिस रोड पर शुक्रवार को छात्रा से बाइक सवार लुटेरे मोबाइल लूटकर फरार हो गए। छात्रा कोचिंग से पैदल-पैदल घर लौट रही थी। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।घनश्यामपुरी निवासी हर्षिता एक संस्थान से ग्राफिक डिजाइन का कोर्स कर रही है। शुक्रवार को वह कोचिंग से पैदल-पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में वह हाथ में लगे मोबाइल को बैग में रख रही थी। तभी पीछे से बाइक सवार तीन लुटेरे आ गए। लुटेरे मोबाइल लूटकर फरार हो गए। शोर मचाने पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: ऑफिस जाते युवक से मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाए...