अलीगढ़, सितम्बर 10 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता जिले में कोचिंग एवं लाइब्रेरी सेंटरों के संचालन में निर्धारित मानकों, विद्यार्थियों की सुरक्षा और भवनों की संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा गठित जिला सुरक्षा अनुपालन समिति के माध्यम से संबंधित विभागों के समन्वय से कोचिंग एवं लाइब्रेरी सेंटरों का निरीक्षण कर मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि जिला सुरक्षा अनुपालन समिति की बैठक अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में अग्निशमन विभाग, विद्युत सुरक्षा विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित की गई थी। बैठक में कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े आवश्यक प्रावधानों औ...