अलीगढ़, अगस्त 18 -- Aligarh News: अलीगढ़। हैबिटेट सेंटर में नगर निगम के कॉल सेंटर में ड्यूटी के दौरान रील बना रही महिला को भारी पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने आउटसोर्सिंग कर्मचारी अंजू चौधरी की सेवा समाप्त कर दी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि सरकारी कार्य व दायित्व निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के प्रकरण में कार्रवाई की गई है। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर स्थित नगर निगम के कॉल सेंटर में कार्यरत संबंधित आउटसोर्सिंग कर्मी द्वारा किए गए कृत्य का ऑडियो/वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के कारण नगर निगम अलीगढ़ की छवि प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...