अलीगढ़, अगस्त 18 -- Aligarh News: इगलास संवाददाता। थाना इगलास क्षेत्र के सराय बाजार में मकान के हिस्से में कैमरा लगाने को लेकर दो सगे भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व सरिया से हमला करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में सोहम कुमार ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने हिस्से में कैमरा लगवा रहा था। इसी बात को लेकर उसके बड़े भाई आशीष, भाभी नवनीत और आशीष के साले रामकिशोर ने विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों और सरिया से उसके साथ मारपीट की तथा जान ...