अलीगढ़, जुलाई 13 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा क्रिकेट एकेडमी द्वारा स्व. अंजू गुप्ता की स्मृति में आयोजित अंडर-12 किड्स कप का फाइनल मुकाबला एचबी इंटर कॉलेज मैदान पर कैपिटल और पैंथर के बीच खेला गया। टूर्नामेंट संयोजक सुमित एडमिन ने बताया कि टॉस कैपिटल के कप्तान लक्ष्य और पैंथर के कप्तान विनायक शर्मा के बीच हुआ, जिसमें कैपिटल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कैपिटल ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट पर 160 रन बनाए। टीम की ओर से शौर्य ने शानदार 56 रन, जबकि अगम ने 15 रन का योगदान दिया। पैंथर की ओर से इंद्र और अन्वी ने तीन-तीन विकेट, जबकि अभय ने एक विकेट हासिल किया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: खेल--टीम पिंक ने बेज को हराया 161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर की टीम 13 ओवर में 88 रन पर सिमट गई। अभय ने 17 और हर्षवर...