अलीगढ़, जुलाई 24 -- Aligarh News: अलीगढ़ । तीरंदाजी की जनपद एवं मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी इंटर कॉलेज में किया गया, जिसमें दो खिलाडियों ने एसजीडीएम विद्यालय शहरी मदनगढ़ी अलीगढ़ की तरफ से प्रतिभाग किया। कुलश्रेष्ठ शर्मा ने तीरंदाजी की रिकर्व प्रतियोगिता और सोहित कुमार ने तीरंदाजी की कंपाउंड प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कोई और खिलाड़ी न होने के कारण दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने वर्ग में विजेता रहे। अब यह खिलाड़ी प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे जो मिर्जापुर में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं क्रीड़ा उपाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार वार्ष्णेय, जिला क्रीड़ा सचिव दिग्विजय सिंह, उप प्रधानाचार्य समय लाल सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह डॉ. संजीव कुमार सिंह, संतोष कुमार पाठक, अरविंद कुमार, यशपाल शर्मा आ...