अलीगढ़, जुलाई 28 -- Aligarh News: अतरौली। तहसील के गांव राजमार्गपुर में 95 वर्षीय वृद्ध की अंतिम यात्रा कीचड़ से होकर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों में भारी रोष है। क्षेत्र के गांव राजमार्गपुर में मूलभूत सुविधाओं के अभाव का दर्द उस समय सामने आया, जब 95 वर्षीय वासदेव की अंतिम यात्रा गांव की कीचड़ भरी सड़क से होकर निकाली गई। अंतिम संस्कार के लिए परिजनों और ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़क लंबे समय से बदहाल है और बरसात के दौरान पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण में आक्रोश बना हुआ है। जिला पंचायत सदस्य केपी मिस्त्री ने संबधित अधिकारियों से रास्ता दुरूस्त कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...